कोटा के स्टेशन क्षेत्र में नवदुर्गा नव युवक मंडल की ओर से आयोजित नवरात्रि महोत्सव में भव्य महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को ‘हनुमान अंश’ फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

महाआरती के समापन के बाद मंडल की ओर से सामाजिक और सांस्कृतिक पहल करते हुए उपस्थित आमजन और श्रद्धालुओं के लिए ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक आकाश गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों के साथ युवाओं और समाज को संस्कृति तथा सनातन मूल्यों से जोड़ना भी रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और महाआरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ युवाओं और समाज को अपनी संस्कृति तथा सनातन मूल्यों से जोड़ने वाली फिल्में दिखाना एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने मां दुर्गा को भक्ति और शक्ति का स्वरूप बताया।

कार्यक्रम के दौरान नवदुर्गा नव युवक मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि छगन माहुर का साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। आयोजन में कार्यक्रम आयोजक आकाश गुप्ता के साथ सूरज, सोनू, अंकुर, भरत, सौरभ डीके, अंकित, अमृत, यश अधिकारिता तथा स्टेशन क्षेत्र के महेंद्र सिंह, रामअवतार मीना, जय किशन, रूप सिंह, आनंद कुमार धनराज और प्रेम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर माधो लाल सहित गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति और युवाओं की भी उपस्थिति रही। नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित महाआरती और ‘हनुमान अंश’ फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ाव का संदेश दिया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story