कोटा में नेशनल जेसीसैट-2026 (JCI Scholarship & Aptitude Test) के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जेसीआई कोटा उड़ान ने जेसीआई इंडिया की प्रमुख शैक्षणिक पहल के पोस्टर का अनावरण समाजसेवी राजेश बिरला द्वारा करवाया और परीक्षा के आयोजन में सहयोग एवं समर्थन का आग्रह किया।

इस अवसर पर जेसीआई कोटा उड़ान के अध्यक्ष जेएफडी अनुज माहेश्वरी ने अपनी टीम जेएफएम रोहिता माहेश्वरी, जेएफएस श्वेता माहेश्वरी, जेएफए अंशुल गट्टानी एवं जेसी सीए प्रतीक लखोटिया के साथ राजेश बिरला को नेशनल जेसीसैट 2026 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति एवं एप्टीट्यूड परीक्षा कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए 11 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।

जेएफडी अनुज माहेश्वरी ने बताया कि परीक्षा में प्रत्येक स्तर के राष्ट्रीय टॉपर को ₹1,01,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में परीक्षा के सफल आयोजन और विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राजेश बिरला से सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने का आग्रह किया।

राजेश बिरला ने नेशनल जेसीसैट-2026 की पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने इस आयोजन के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

जेसीआई कोटा उड़ान संस्था द्वारा कोटा के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नेशनल जेसीसैट-2026 में अधिक से अधिक विद्यार्थी भाग ले सकें।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story