कोटा, 26 दिसंबर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 दिसंबर को अग्रवाल सेवा सदन, कोटा में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल करेंगे। महासभा के मुख्य संयोजक नवल किशोर गर्ग ने बताया कि अधिवेशन में समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण और समाजोपयोगी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

संस्था के महामंत्री हरिओम गर्ग और संरक्षक सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अधिवेशन में प्री वेडिंग शूट पर रोक, तलाक संबंधी मामलों का समाज द्वारा समाधान, सामूहिक विवाह, परिचय सम्मेलन, और हर अग्रवाल के घरों में नेम प्लेट लगवाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, नई पीढ़ी को सामाजिक और सनातन संस्कारों से परिचित कराने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। अधिवेशन में दो से अधिक बच्चों के जन्म पर दंपतियों को पुरस्कार देने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

संस्था के जिला अध्यक्ष सुरेश गर्ग और महामंत्री अनिल अग्रवाल चुनेवाले ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा नेपाल शाखा के अध्यक्ष किशोर कांत के कर-कमलों द्वारा पशुपतिनाथ महादेव के आशीर्वाद स्वरूप ओरिजिनल नेपाल रुद्राक्षों का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक महेश अग्रवाल और अनिल अग्रवाल छामुनीया ने बताया कि अधिवेशन में देशभर से 200 से अधिक अग्रबंधु शामिल होंगे। महिला अध्यक्ष शालू अग्रवाल ने बताया कि आयोजन समिति के सदस्य ममता गोयल, सानिया मित्तल, सत्यनारायण अग्रवाल, अरविंद गोयल, संजय अग्रवाल, उपेंद्रराय जैन, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, मुकेश जैन, युवा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, लोकेश गर्ग, गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष मोहित जैन, नवीन मित्तल, विजय गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रवाल, भास्कर गोयल, सुरेश गोयल, और उमेश अग्रवाल तैयारी में जुटे हुए हैं।

इस अधिवेशन के माध्यम से अग्रवाल समाज के विकास, सामाजिक सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों की संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद है। यह आयोजन न केवल समाज के महत्वपूर्ण निर्णयों का केन्द्र होगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अग्रवाल समाज की एकजुटता और सामूहिक चेतना को भी मजबूत करेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story