कोटा के नंदग्राम धाम में श्री राम नवमी पर रामतारक यज्ञ और भव्य रामलीला का आयोजन
मुकुंदरा विहार स्थित नंदग्राम धाम में 108 पावन नामों की आहुति के साथ रामतारक यज्ञ और प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित भव्य नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।

कोटा। 27 मार्च को श्री राम नवमी के पावन अवसर पर मुकुंदरा विहार स्थित नंदग्राम धाम में शाम 6:30 बजे से भक्तिमय एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष उपलक्ष्य पर पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रामतारक यज्ञ और 108 पावन नामों की दिव्य आहुति
कार्यक्रम का शुभारंभ रामतारक यज्ञ के साथ किया जाएगा। जिसमें भक्तों द्वारा भगवान श्रीराम के 108 पावन नामों की दिव्य आहुति अर्पित की जाएगी, साथ ही श्रृद्धालू संकीर्तन करते हुए प्रभु श्रीराम के नाम का सामूहिक स्मरण करेंगे। नंदग्राम धाम में आयोजित होने वाला यह रामतारक यज्ञ भक्तों के लिए आध्यात्मिक चेतना और आत्मिक शांति का केंद्र बनेगा।
रामलीला की भव्य नाट्य प्रस्तुति एवं प्रेरणादायक प्रसंग
कार्यक्रम के अंतर्गत रामलीला की आकर्षक एवं भव्य नाट्य प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रेरणादायक प्रसंगों को भक्तों द्वारा जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह प्रस्तुति सभी आयु वर्ग के दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंदिर प्रबंधन ने अपनी अपील में कहा है कि "समस्त श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से इस दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का विनम्र आग्रह है।"
श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी एवं कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम के अंत में भक्तों के लिए स्वादिष्ट प्रसाधन की व्यवस्था भी होगी ताकि सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकें।
- स्थान: नंदग्राम धाम, मुकुंदरा विहार, कोटा
- अवसर: श्री राम नवमी
- समय: 27 मार्च सायं 6:30 बजे से
- मुख्य आयोजन: रामतारक यज्ञ भगवान श्री राम के 108 नामों का आह्वान एवं रामलीला नाट्य प्रस्तुति।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
