कोटा नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड, कोटा की संचालक मण्डल एवं ऋण समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को रावतभाटा रोड स्थित प्रधान कार्यालय में बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें बैंक की वित्तीय स्थिति, ऋण प्रबंधन और संचालन से जुड़े 35 बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की जानकारी देते हुए प्रबंध संचालक बीना बैरवा ने बताया कि एजेंडे में सीआरआर एवं एसएलआर की अनुपालना, ओटीएस योजना, जमाओं की समीक्षा, एनपीए वसूली, बैंक ग्राहक सेवा, बैंक के तलपट व आय—व्यय की समीक्षा, एनपीए ऋण, सुरक्षा व्यवस्था, इंटर-ब्रांच एवं बैंक रीकन्सिलिएशन तथा प्रतिभूति निवेश सहित सभी प्रमुख विषयों को शामिल किया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाडा, बोर्ड संचालक महेन्द्र कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र काबरा, ओमप्रकाश मेहरा, शैलेन्द्र ऋषि, महावीर सुवालका, अशोक मीणा एवं नंदलाल प्रजापति, तनिशा बादल, सहवर्तित संचालक नवनीत जाजू, अरुण भार्गव सहित बोम अध्यक्ष ओम माहेश्वरी, जगदीश जिंदल, महेश अजमेरा तथा सदस्य सुरेन्द्र गोयल विचित्र एवं राजेन्द्र कुमार जैन उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story