कोटा नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के नए कॉर्पोरेट कार्यालय भवन का शिलान्यास समारोह रविवार, 19 जुलाई को दोपहर 2:15 बजे रावतभाटा रोड स्थित प्रधान कार्यालय (घोड़े बाबा चौराहा) पर आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक करेंगे।

बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि नए कॉर्पोरेट कार्यालय भवन का निर्माण बैंक की बढ़ती गतिविधियों, आधुनिक बैंकिंग सेवाओं तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नए भवन के माध्यम से बैंक अपनी सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

प्रबंध निदेशक बीना बैरवा ने बताया कि शिलान्यास समारोह में ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा तथा कोटा जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ बैंक के उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाड़ा, प्रबंध निदेशक बीना बैरवा, संचालक मंडल के सदस्य सुरेशचंद्र काबरा, महेंद्र कुमार शर्मा, महावीर सुवालका, राकेश जैन, ओमप्रकाश मेहरा, अशोक कुमार मीणा, शैलेन्द्र ऋषि, नंदलाल प्रजापति, पद्मिनी हाड़ा, तनोषा बादल, नवनीत जाजू, प्रेम भाटिया एवं अरुणा भार्गव सहित बैंक के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इसके अतिरिक्त बोर्ड संचालक ओम माहेश्वरी, राजेश कृष्ण बिरला, जगदीश जिन्दल, नितिन विजयवर्गीय, सुरेन्द्र गोयल, महेशचंद्र अजमेरा, राजेन्द्र कुमार जैन एवं शक्ति निगम भी समारोह में शामिल होंगे। बैंक के नए कॉर्पोरेट कार्यालय भवन का शिलान्यास बैंक के विस्तार, आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story