महोत्सव का भव्य आयोजन और स्थान

कोटा के श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, त्रिकाल चौबीसी परिसर, आर.के.पुरम में 22 फरवरी से 3 मार्च तक सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं दीक्षा जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 विभाश्री माताजी ससंघ (12 पिच्छी) के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।

दैनिक आध्यात्मिक कार्यक्रम एवं ऐतिहासिक दृश्य

मंदिर अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि - "महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः मंगलााचार्य, जिन सहस्त्रनाम धारा, अभिषेक, शांति धारा, सिद्धचक्र महामंडल विधान, विशेष प्रवचन, आरती एवं गुरु-भक्ति जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।"

  • मंदिर परिसर के समीप निर्मित बनो समोशरण में सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत लगभग 300 जोड़े एक साथ बैठकर पावन अर्घ समर्पित करेंगे।
  • बनेगा बनो समोशरण में ऐतिहासिक दृश्य।

प्रमुख आकर्षण और सांस्कृतिक आयोजन

उपाध्यक्ष लोकेश जैन बरमुंडा ने जानकारी दी कि - "महोत्सव का प्रमुख आकर्षण 26 फरवरी, गुरुवार को आयोजित होने वाला दीक्षा जयंती महोत्सव रहेगा, जिसमें विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 विभाश्री माताजी के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।"

इसके साथ ही 27 फरवरी को नेमी कुमार की बारात तथा 1 मार्च को दिग्विजय यात्रा एवं भरत-बाहुबली युद्ध नाट्य का आयोजन भी प्रस्तावित है।

मार्गदर्शन एवं नेतृत्व

कार्याध्यक्ष प्रकाश सेठिया ने बताया कि विधान कार्यक्रम में विधानाचार्य पं. जितेन्द्र शास्त्री एवं सह-विधानाचार्य पं. रविन्द्र शास्त्री तथा स्वतंत्र जैन का मार्गदर्शन रहेगा।

समिति एवं इंद्रों का चयन

समिति निर्देशक विनोद टोरडी एवं संयोजक पदम जैन दुगरिया ने बताया कि - "मांगलिक आयोजनों के लिए सौधर्म, चक्रवर्ती, कुबेर, महानायक, बाहुबली सहित कुल 16 इंद्रों का चयन किया गया है।"

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story