कोटा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित विविध योग शिविरों में स्वास्थ्य और जागरूकता का अनूठा संदेश देखने को मिला, जब कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने स्वयं विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान शहर के कई योग शिविरों में जनसहभागिता और उत्साह का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक संदीप शर्मा ने चंबल रिवर फ्रंट स्थित शौर्य घाट, आरकेपुरम् के गालव सामुदायिक भवन, गणेश उद्यान, ट्रैफिक गार्डन सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर आयोजित योग शिविरों में भाग लिया। उन्होंने योग प्रशिक्षकों, सामाजिक संगठनों और उपस्थित नागरिकों के साथ योगाभ्यास कर सभी का उत्साहवर्धन किया तथा लोगों को नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरे आधुनिक जीवन में योग न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और मानसिक शांति स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण करते हुए वृक्षों को भी जीवन का आधार बताया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विधायक ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज विश्वभर में अपनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की तथा स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

कोटा में आयोजित इन योग शिविरों ने न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि समाज में सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी प्रदान की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story