कोटा शहर में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के दौरान बनाए गए बड़े-बड़े चौराहों के कारण विजिबिलिटी कम होने, आवागमन में बाधा उत्पन्न होने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार का मामला विधायक संदीप शर्मा ने नियम 295 के तहत विधानसभा में उठाया। उन्होंने सदन में पुरजोर तरीके से कहा कि "कांग्रेस का अंधाधुंध विकास आज जनता के लिए बाधाजनक और जानलेवा बना हुआ है, इसलिए इसमें तत्काल सुधार आवश्यक है।"

हजारों करोड़ के कार्यों की खुली पोल

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि गत कांग्रेस सरकार के समय में कोटा शहर में विकास कार्यों के नाम पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद इस विकास की पोल खुल गई है। उन्होंने तकनीकी खामियों को गिनाते हुए बताया कि "अनन्तपुरा चौराहे पर 8 रास्ते एक जगह मिलाने से जानलेवा इंटरसेक्शन बन गया है, कोटड़ी फ्लाई ऑवर दुर्घटना पॉइंट बन गया है और तकनीकी रूप से अतार्किक गुमानपुरा फ्लाई ऑवर पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें 2 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।" उन्होंने आगे कहा कि स्थिति यह है कि "कुन्हाड़ी का रोटरी फ्लाई ऑवर पर लोगों ने चढ़ना ही बन्द कर दिया है और एयरोड्रम चौराहे का सारा भार घोड़े वाले बाबा चौराहे पर आ गया है, जहां दिनभर में दर्जनों बार जाम लगता है।"

यातायात व्यवस्था और रोटरियों की समस्या

संदीप शर्मा ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि एयरोड्रम चौराहे के पास ही शहर की सबसे बड़ी सब्जीमण्डी होने के कारण दिनभर वाहनों का तांता लगा रहता है। वहीं, एयरोड्रम से सीएडी की तरफ जाने का सीधा मार्ग नहीं होने से वाहनचालकों को बड़ी परेशानी होती है। उन्होंने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि "कई चौराहे ऐसे हैं जिनकी रोटरी बहुत बड़ी है और यातायात में बाधक बन रही है।"

बजट घोषणाओं का स्वागत और आगामी सुधार की मांग

विधायक ने कहा कि हालांकि हाल ही में सरकार ने बजट में झालावाड़ रोड पर लॉयन्स क्लब के सामने अण्डर पास एवं कोटड़ी चौराहे से एलीवेटेड रोड की घोषणा की है, जो स्वागत योग्य कदम है और कोटा के यातायात में सकारात्मक बदलाव लायेगा। उन्होंने मांग की है कि गत सरकार के समय में कोटा शहर में बनवाये गये बड़े चौराहों की रोटरी छोटी करवाई जाए तथा दुर्घटना पॉइंट बने स्थानों को चिन्हित कर उनमें सुधार किया जाये।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story