कोटा में आयोजित ‘मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2027’ सीजन-2 के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने अपने टैलेंट, आत्मविश्वास और ग्लैमरस अंदाज से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। झालावाड़ रोड स्थित निजी होटल में रविवार को हुए ऑडिशन में मिस और मिसेज दोनों कैटेगरी की लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें फैशन इंडस्ट्री में काम करने के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

आयोजक चिराग और राकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवतियों और महिलाओं को फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करना है। कोटा में आयोजित ऑडिशन में दोनों कैटेगरी की लगभग बराबर संख्या में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पोर्टफोलियो से फैशन शूट तक मिलेंगे मौके

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में फाइनल तक पहुंचने वाले सभी प्रतिभागियों को विजेताओं के समान ही महत्वपूर्ण माना जाएगा। विजेता प्रतिभागियों के पोर्टफोलियो निःशुल्क तैयार करवाए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें स्टेट शूट, फैशन इन्फ्लुएंसर शूट, ज्वेलरी शूट और होटल इंडस्ट्री से जुड़े शूट में काम करने के अवसर भी मिलेंगे।

इन अवसरों के जरिए प्रतिभागियों को अपनी पहचान बनाने और फैशन इंडस्ट्री में करियर आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेताओं को एक साल तक काम करने के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

जयपुर में 20 दिसंबर को अगला ऑडिशन

कोटा ऑडिशन के बाद प्रतियोगिता का अगला ऑडिशन 20 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होगा। इसके बाद 27 दिसंबर को सेमीफाइनल होगा।

आयोजकों के अनुसार, 5, 6 और 7 जनवरी को जयपुर मान पैलेस में प्रतियोगिता से जुड़ी आगामी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं, 8 जनवरी को ग्रैंड फिनाले होगा।

पिछले सीजन की विजेता निर्णायक मंडल में शामिल

कोटा ऑडिशन में निर्णायक मंडल में पिछले सीजन की विजेता कोटा की वेदिका जैन, थर्ड रनरअप कुमकुम और मिसेज कैटेगरी की सेकंड रनरअप ज्योति शर्मा शामिल रहीं। तीनों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल गुप्ता और समाजसेवी रतन सिंह मौजूद रहे। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रस्तुति के जरिए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

‘मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2027’ सीजन-2 के तहत आयोजित यह ऑडिशन प्रतिभागियों को फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story