कोटा के बूंदी रोड स्थित मिलेनियम अपार्टमेंट में रहवासियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपार्टमेंट के समग्र विकास, रखरखाव एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मिलेनियम अपार्टमेंट विकास समिति का विधिवत गठन किया गया।

इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट अजय बाकलीवाल ने बताया कि विकास समिति में नवीन शुक्ला, दीपक शुक्ला, प्रमोद कोलवाल, महेंद्र सिंह सोलंकी, शौएब पठान, नाहरसिंह मीणा, राजेन्द्र अग्रवाल एवं बी.एस. खींची को सदस्य मनोनीत किया गया। समिति के गठन के बाद बैठक में उपस्थित रहवासियों ने नवनिर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर एमसीजे के प्रदेशाध्यक्ष नीरज गुप्ता तथा सकल जैन समाज के संयोजक जे.के. जैन ने नवनिर्वाचित विकास समिति को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति सभी रहवासियों के सहयोग से अपार्टमेंट के विकास, सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं बेहतर सुविधाओं के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

अजय बाकलीवाल ने बताया कि मिलेनियम अपार्टमेंट का निर्माण आधुनिक वास्तु एवं इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप किया गया है। भवन पूर्णतः खुले, हवादार एवं प्राकृतिक प्रकाश से परिपूर्ण हैं। प्रत्येक फ्लैट को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि उसमें पर्याप्त सूर्य प्रकाश, उत्कृष्ट वेंटिलेशन, खुला वातावरण एवं शुद्ध वायु का सहज संचार बना रहे, जिससे रहवासियों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद आवासीय वातावरण प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि मिलेनियम अपार्टमेंट आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय परिसर का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। विकास समिति के गठन के साथ रहवासियों ने अपार्टमेंट के समग्र विकास, प्रभावी प्रबंधन और बेहतर आवासीय सुविधाओं की दिशा में सामूहिक सहयोग का संकल्प भी व्यक्त किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story