कोटा: मेवाडा कलाल संस्था के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए भाजपा उपाध्यक्ष छगन माहुर
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहur ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलाई, समाज की प्रगति और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर दिया गया जोर।

कोटा के गुमानपुरा स्थित मेवाडा कलाल सभा भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते मुख्य अतिथि छगन माहुर व अन्य पदाधिकारी।
कोटा। मेवाडा कलाल संस्था कोटा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज दिनांक 5 अप्रेल को मेवाडा कलाल सभा भवन गुमानपुरा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर रहे और विशिष्ठ अतिथि के रूप में ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद पारेता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि का उद्बोधन और शपथ ग्रहण
माहुर ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद की शपथ ग्रहण करवाई। अपने उदबोधन में माहुर ने कहा कि "कलाल समाज भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु कार्तवीर्य अर्जुन के आदर्शों पर चलने वाला समाज है। कलाल समाज का इतिहास वीरता, ईमानदारी और कर्मठता का रहा है।" माहुर ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी से कलाल समाज की गौरवशाली मूल्यों को कायम रखनें और समाज की प्रगति में जुटे रहनें का आव्हान किया। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि "देश के विकास में समाज की अहम भूमिका रहनी चाहिए।" माहुर ने कलाल समाज के आर्थिक पिछडे लोगो, युवाओं और महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता पर बल दिया।
समाज के प्रति एकजुटता और सम्मान समारोह
विशिष्ठ अतिथि विनोद पारेता ने कहा कि "सभी समाजबन्धुओं को एकजुट होकर समाज की प्रगति में अपना अपना योगदान देना चाहिये।" इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों और उल्लेखनीय उपलब्धिया अर्जित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। माहुर ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवायी।
उपस्थित पदाधिकारी
इस दौरान मेवाडा कलाल संस्था के अध्यक्ष दुर्गाशंकर मेवाडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय वर्मा, उपाध्यक्ष हुकमचंद मेवाड़ा, महामंत्री अशोक मेवाडा, कोषाध्यक्ष सुधीर सरोंजा सहित बडी संख्या में कलाल समाज के पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे। कलाल समाज के सभी पदाधिकारियों ने समाज की प्रगति के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
