कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद कथित रूप से किडनी फेल होने के मामले में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राखी गौतम सोमवार को अस्पताल पहुंचीं और भर्ती पीड़ित महिलाओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रसूताओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने की मांग की।

20 जुलाई 2026 को अस्पताल पहुंचीं राखी गौतम ने वार्ड में भर्ती पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में मरीजों को हरसंभव बेहतर उपचार मिलना चाहिए।

अस्पताल दौरे के दौरान राखी गौतम ने संबंधित विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों से भी मुलाकात की और सभी मरीजों के स्वास्थ्य तथा उपचार की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सभी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

राखी गौतम ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई है तो इसकी निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग राज्य सरकार से की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन माताओं को उपचार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और जो इच्छा मृत्यु की मांग तक करने को मजबूर हो गई हैं, यह स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और अस्पताल प्रशासन को इस पूरे मामले की जवाबदेही तय करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना चाहिए। साथ ही चिकित्सकों एवं जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी प्रसूताओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने की मांग भी की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story