कोटा: न्यू मेडिकल कॉलेज को देहदान के संकल्प पत्र सौंपे गए
श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति के आह्वान पर ओम प्रकाश मित्तल और अंजना मित्तल ने चिकित्सा शोध के लिए देहदान का संकल्प लिया।

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज में देहदान संकल्प पत्र सौंपने के दौरान एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा जायसवाल, डॉ. शिव राठौर और श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति के पदाधिकारी।
कोटा में चिकित्सा शिक्षा और शोध कार्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है, जहां श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति के आव्हान पर देहदान के संकल्प ने समाज में प्रेरणादायी संदेश दिया है।
कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को समिति द्वारा देहदान के संकल्प पत्र औपचारिक रूप से सौंपे गए। समिति के अध्यक्ष रविन्द्र जोशी ने बताया कि ये संकल्प पत्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा जायसवाल एवं डॉ. शिव राठौर को सौंपे गए। इस अवसर पर दाधीच समाज के डॉ. प्रभाकर व्यास की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष कौशल किशोर, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा तथा मीडिया प्रभारी अमित दाधीच सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सौंपे गए संकल्प पत्र देहदानी दंपत्ति ओम प्रकाश मित्तल (71) एवं उनकी पत्नी अंजना मित्तल के हैं, जिन्होंने समाज के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
समिति के मुख्य सलाहकार नरेन्द्र मोहन दाधीच ने बताया कि पूर्व में महेन्द्र दाधीच द्वारा भरे गए देहदान संकल्प पत्र की खबर से प्रेरित होकर यह दंपत्ति भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आया। अध्यक्ष रविन्द्र दाधीच ने जानकारी दी कि समिति द्वारा अब तक कोटा एवं बूंदी में 2 देहदान संपन्न करवाए जा चुके हैं, जबकि 04 लोगों ने देहदान के संकल्प पत्र मेडिकल कॉलेज को सौंपे हैं।
विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा जासवाल ने देहदान को ‘महादान’ बताते हुए कहा कि यह चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे भविष्य के चिकित्सकों को अध्ययन में सहायता मिलती है और अप्रत्यक्ष रूप से अनेक लोगों को जीवनदान मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।
यह पहल न केवल चिकित्सा क्षेत्र को मजबूती प्रदान करती है, बल्कि समाज में जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं के विस्तार का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
