सोगरिया क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालक मयंक मीणा की अपहरण के बाद निर्मम हत्या की घटना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज दुबे ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर शहर में भारी आक्रोश व्याप्त है।

कांग्रेस नेता मनोज दुबे ने बताया कि रेलवे कर्मचारी अमर सिंह मीणा का पुत्र मयंक घर से खेलने के लिए निकला था, जिसके बाद उसका शव सोगरिया के पास झाड़ियों में क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चे का शव जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में मिलना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस निर्मम घटना में आरोपी द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई, जिसके बाद जंगली जानवरों द्वारा शव को नोचे जाने से बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है और लोगों में भय का वातावरण व्याप्त है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को कठोर दंड दिए जाने की मांग की।

मनोज दुबे ने आगे कहा कि रेलवे की खाली पड़ी भूमि पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां और सुनसान इलाके असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुके हैं। रेलवे भूमि की सफाई, फेंसिंग और खाली रेलवे क्वार्टरों में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कई बार उठाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होना रेलवे प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है, जो लोगों के जीवन से भारी खिलवाड़ है। उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह-शाम महिलाएं, बच्चियां और स्थानीय लोग सोगरिया से वर्कशॉप और सोगरिया स्टेशन तक वॉक के लिए जाते हैं, ऐसे में रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर उगी घनी झाड़ियां और सुनसान क्षेत्र किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को लगातार बढ़ा रहे हैं।

शहर में इस घटना के बाद गहरा आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और रेलवे भूमि प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story