कोटा, 8 मई 2026। कोटा के विज्ञान नगर स्थित श्री मंगलमय चमत्कारी धाम हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव एवं शिवशक्ति यज्ञ का शुक्रवार को भव्य मंगल शुभारंभ हुआ। भक्ति और श्रद्धा के संगम के बीच प्रारंभ हुए इस 10 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन संपूर्ण मंदिर प्रांगण वैदिक मंत्रोच्चारों से गूंज उठा।

समिति के महंत पंडित अशोक तिवारी ने बताया कि इस महायज्ञ में देश के विभिन्न पावन तीर्थों वृंदावन, उज्जैन और काशी सहित स्थानीय स्तर के कुल 139 विद्वान ब्राह्मणों की टोली यज्ञ संपन्न करा रही है। अग्नि अखाड़े के महंत गोपालानंद महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुए इस अनुष्ठान में प्रतिदिन पांच कुंडों में 11,000 आहुतियां दी जा रही हैं। यज्ञ के साथ-साथ मंदिर परिसर में 108 श्रीमद् भागवत मूल पाठ एवं चारों वेदों का सस्वर पाठ भी चल रहा है, जो भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि यज्ञ का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। यह 10 दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव 15 मई को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story