कोटा में मैथिल ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह: 75 भामाशाह सम्मानित
विधायक संदीप शर्मा ने समाज को भूखण्ड आवंटन का आश्वासन दिया, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विश्व शांति के लिए हुआ हवन।

कोटा में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान समाज के पदाधिकारियों के साथ उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा और सम्मानित किए गए भामाशाह।
कोटा। श्री मैथिल ब्राह्मण समाज संस्था, कोटा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकारों के साथ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हवन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।
भामाशाहों का सम्मान और सांस्कृतिक रंग
समाज के अध्यक्ष शिवप्रसाद मिश्रा ने बताया कि समारोह के दौरान 75 भामाशाहों का माला, श्रीफल एवं पिताम्बर देकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात फूलों की होली खेली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। बच्चों ने होली गीत प्रस्तुत किए, वहीं महिला सदस्यों द्वारा भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन
उपाध्यक्ष दीप्ति मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप शर्मा (विधायक, कोटा दक्षिण) रहे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा भी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरि गोपाल शर्मा एवं भारत भूषण शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों का समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समाज के अध्यक्ष शिवप्रसाद मिश्रा, उपाध्यक्ष दीप्ति मिश्रा एवं महासचिव हरिओम मिश्रा ने समाज की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने समाज को भूखण्ड आवंटन का आश्वासन देते हुए कहा कि "इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"
आयोजन में समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति
महासचिव हरिओम मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन गोपाल कृष्ण शर्मा एवं उपाध्यक्ष दीप्ति मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में समाज के पूर्व अध्यक्ष पंडित रमेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा, इंद्रदेव मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्रा, सुधा शर्मा, योगेश मिश्रा, मनिका शर्मा, शौर्येश शर्मा, तृप्ति नाथ झा, कमल शर्मा, नरेश शर्मा, रवि शर्मा, कामिनी शर्मा, अमित शर्मा, शिवम शर्मा एवं सुदर्शन शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
