प्रशासनिक एवं संगठनात्मक दौरा

आज सभी आयोजनो को अंतिम रूप देने के लिए दौरा किया गया जिसमें शामिल अधिकारी थे:

  • मुकेश चौधरी (सचिव, कोटा विकास प्राधिकरण)
  • ललित मीणा (सहायक अभियन्ता)
  • आराधना चौहान (प्रशिशु IAS)
  • विकास पांडे (उपनिदेशक, पर्यटन विभाग)
  • संदीप श्रीवास्तव (सहायक निदेशक, पर्यटन विभाग)
  • अशोक माहेश्वरी (महासचिव, कोटा व्यापार महासंघ)

मुख्य आकर्षण: हेरिटेज वॉक और कचोरी पेस्ट

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि:

"कोटा महोत्सव के सभी कार्यक्रमों मे मुख्य आकर्षण हेरिटेज वॉक, कचोरी पेस्ट, चंबल माता की महा आरती एवं सेलिब्रिटी नाइट जैसे आयोजन आयोजित हो रहे हैं। इन आयोजनों मे हेरिटेज वॉक एवं कचोरी पेस्ट के लिए कोटा व्यापार महासंघ, होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन द्वारा पूरी तैयारीयां कर ली गई है। मार्ग मे सैकड़ो स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं। जगह-जगह क्षेत्रीय व्यापार संघों द्वारा भव्य स्वागत एवं अल्पाहार की व्यवस्था की जा रही है।"


सांस्कृतिक संध्या और फिल्म फेस्टिवल

महोत्सव में चंबल महा आरती एवं दीपदान को भी भव्यता प्रदान की जा रही है। सेलिब्रिटी नाइट में फिल्म गायक अर्जुन कानूनगो एवं राजस्थानी लोक गायक सीमा मिश्रा भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देगी। इन कार्यक्रमों में कोटा व्यापार महासंघ, होटल फेडरेशन राजस्थान कोटा डिवीजन, कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन सहित कई संस्थाएँ अपनी पूरी भागीदारी निभा रही है।

फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत:

  • चंबल फिल्म फेस्टिवल के अध्यक्ष कपिल सिद्धार्थ द्वारा हाड़ोती के पर्यटन स्थलों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी।
  • मुकुंदरा पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन होगा।
  • प्रसिद्ध गायक ज्ञितिज तारे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम सारणी: शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

पर्यटन विभाग के उप निदेशक विकास पांडे एवं सहायक निदेशक संदीप श्रीवास्तव ने विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी:

  • प्रातः 7:30 बजे: गोदावरी धाम पर श्री गणेश वंदना के साथ प्रभु श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त कर शुभारंभ।
  • प्रातः 11:00 बजे: चम्बल रिवर फ्रंट के वेस्टर्न घाट पर लोकल टैलेंट हंट (कोटा के उभरते नृत्य प्रतिभागियों का ऊर्जावान मंचन)।
  • दोपहर 12:00 बजे: मास्टर शेफ प्रतियोगिता।
  • दोपहर 01:30 PM: सुरीला कोटा (लाइव सृजन 'द स्पार्क')।
  • अपरान्ह 04:30 बजे: घूमर नृत्य प्रस्तुति।
  • सायं 6:00 बजे: म्हारो राजस्थान लोक सांस्कृतिक संध्या।
  • सांय 7:00 बजे: विजय श्री रंगमंच दशहरा मैदान पर प्रसिद्ध फिल्मी गायक अर्जुन कानूनगो की सेलिब्रिटी नाइट।

कार्यक्रम सारणी: रविवार, 22 फ़रवरी 2026

  • प्रातः 7:00 बजे: हेरिटेज वॉक एवं कचौरी उत्सव (श्री मथुराधीश जी मंदिर से प्रारंभ होकर गढ़ पैलेस पर कचोरी पेस्ट के साथ केथूनीपोल, लाल ब्रज, सुभाष मार्ग, श्रीपुरा, सुंदर धर्मशाला, इन्द्रा मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, विजय मार्केट, अग्रसेन बाजार होते हुए रामपुरा कोतवाली तक)।
  • प्रातः 11:00 बजे: सेवन वंडर्स पार्क पर पेट शो का आयोजन।
  • चंबल रिवर फ्रंट पर: निरोगी कोटा विषय पर प्रतिष्ठित चिकित्सकों की परिचर्चा।
  • कोटा ऑनस्क्रीन - फिल्म फेस्टिवल: सफेद जैसी फिल्मों और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण।
  • दोपहर 1:00 बजे: वास्तु वाणी - पंडित सतीश शर्मा द्वारा वास्तु सिद्धांतों पर मार्गदर्शन।
  • सांय 4:00 बजे: प्रसिद्ध गायक क्षितिज तारे की प्रस्तुति।
  • सांय 5:30 बजे: चंबल तट पर दीपों और मंत्रोच्चार से सजी भव्य महा आरती।
  • सांय 7:00 बजे: कोटा डोरिया फैशन शो।
  • रात्रि 8:00 बजे: विजय श्री रंगमंच दशहरा मैदान पर प्रसिद्ध राजस्थानी गायक सीमा मिश्रा की लोक धुनें।

सहभागी एवं गणमान्य अतिथि

आज गोदावरी धाम पर होने वाली गणेश वंदना में पुलिस महानिदेशक, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी और कोटा व्यापार महासंघ की 170 संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल होंगे।

इस गरिमामय उपस्थिति में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटा विकास प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, नगर निगम के समस्त अधिकारी गण, पर्यटन विभाग के उप निदेशक एवं सहायक निदेशक, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान कोटा डिवीजन के समस्त सदस्य, कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के समस्त सदस्य, दी एस एस आई एसोसियेशन के सदस्य, धार्मिक-सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, यूट्यूबर्स, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सहित कई गणमान्य नागरिक एवं आमजन शामिल होंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story