कोटा में श्री माहेश्वरी समाज की वार्षिक साधारण सभा एवं प्रधान सभा का आयोजन रविवार, 19 जुलाई को प्रातः 11:15 बजे माहेश्वरी भवन, 17 झालावाड़ रोड पर आयोजित होगा। समाज के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला एवं मंत्री बिट्ठलदास मूंदड़ा ने समाज के सभी सदस्यों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सभा को सफल बनाने की अपील की है।

समाज की ओर से जारी सूचना के अनुसार वार्षिक सभा में पिछले अधिवेशन की कार्यवाही की पुष्टि, वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के आय-व्यय विवरण का अनुमोदन, समाज की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषय भी विचारार्थ रखे जाएंगे।

इससे पूर्व मंडना स्थित मुंदड़ा फार्म हाउस के अतिथि गृह में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आमसभा में प्रस्तुत किए जाने वाले लेखों का परीक्षण एवं अनुमोदन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि समाज की निरंतर प्रगति सभी सदस्यों के सहयोग और सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने बताया कि समाज द्वारा संचालित श्रीनाथपुरम स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल परिसर में आधुनिक वातानुकूलित ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

बैठक में मंत्री बिट्ठलदास मूंदड़ा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष राजेंद्र शारदा ने कार्यकारिणी के समक्ष आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जबकि सह मंत्री घनश्याम मूंदड़ा ने माहेश नवमी महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

पूर्वी राजस्थान माहेश्वरी समाज के प्रदेशाध्यक्ष महेशचंद अजमेरा ने बताया कि समाज को भूमि आवंटन के संबंध में प्रकरण की समीक्षा के लिए फाइल जयपुर भेजी गई है और सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा है।

बैठक में उपाध्यक्ष नंदकिशोर काल्या, सह मंत्री घनश्याम मूंदड़ा, सुरेश काबरा, के.जी. जाखेटिया, प्रमोद कुमार भंडारी, ओमप्रकाश गट्टानी, रामचरण धूत, अविनाश अजमेरा, बृजगोपाल भरड़िया, सरिता मोहता सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। वार्षिक साधारण सभा में वित्तीय अनुमोदन, विकास योजनाओं और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होने वाला मंथन आगामी कार्ययोजना की दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story