माहेश्वरी महिला मंडल, कोटा ने मुस्कान प्रोजेक्ट के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सिलाई मशीन एवं दो पार्लर किट का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाकर सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित करने के अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान समाज की एक महिला को आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई। वहीं पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दो युवतियों को उनके कार्य की शुरुआत के लिए आवश्यक पार्लर सामग्री प्रदान की गई, ताकि वे अपने हुनर के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

महेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा सरिता मोहता ने कहा कि मंडल का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित करने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनते हैं।

महेश्वरी महिला मंडल की सचिव श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि मुस्कान प्रोजेक्ट के माध्यम से मंडल निरंतर जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर महेश्वरी महिला मंडल की सदस्याएँ विनीता बिड़ला, संगीता काबरा, ममता सोनी, निधि लाहोटी, नीलिमा खुवाल, अंजना शारदा, रजनी मोदी, सुमन मारचुनिया एवं प्रियंका राठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने लाभार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की कामना की तथा मंडल की सेवा भावना की सराहना की। यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मंडल के सतत प्रयासों को रेखांकित करती है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story