कोटा में माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव इस वर्ष खेल और सांस्कृतिक उत्साह का अनोखा संगम बनकर सामने आया है। महोत्सव के तहत मंगलवार को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों और दर्शकों के बीच खासा उत्साह भर दिया, वहीं आगामी सांस्कृतिक आयोजनों ‘नवरंग’ और ‘नवसृजन’ की तैयारियां भी पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत 16 जून को बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिताओं को रोमांचक बना दिया। खेल मैदान में दिखाई दिया जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल महोत्सव की भव्यता को और अधिक बढ़ा गया।

महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता मोहता और श्वेता माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 21 जून को ‘नवरंग’ तथा 22 जून को ‘नवसृजन’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियां महिला मंडल द्वारा तेज गति से की जा रही हैं, ताकि इन्हें भव्य और आकर्षक रूप दिया जा सके।

समाज अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। आयोजकों के अनुसार ‘नवरंग’ कार्यक्रम में हरा, केसरिया, सफेद सहित नौ रंगों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को विविध नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं ‘नवसृजन’ कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें मंडना प्रतियोगिता, क्रोशिया प्रतियोगिता, किटी पार्टी आधारित गतिविधियां तथा जीरो ऑयल कुकिंग प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

इस अवसर पर समाज के मंत्री बिट्ठलदास मूंदड़ा, पूर्वी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष महेशचंद अजमेरा, सहमंत्री एवं खेल समन्वयक घनश्याम मूंदड़ा, उपाध्यक्ष नंदकिशोर काल्या, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शारदा, जिला अध्यक्ष सुरेशचंद्र काबरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। महोत्सव के विभिन्न चरणों को लेकर समाज में उत्साह का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story