कोटा, 28 जुलाई। महावीर नगर मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को श्री रमतेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर 2, महावीर नगर तृतीय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमति राखी गौतम मौजूद रहीं।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य आगामी निकाय चुनाव को लेकर लोगों से सीधे जुड़ने तथा उन्हें वर्तमान राज्य और केंद्र सरकार की विफल नीतियों से अवगत कराने की रणनीति पर चर्चा करना रहा। इस दौरान महावीर नगर मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

बैठक में बूथ सशक्तिकरण और निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रेम राज पालीवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा, वार्ड अध्यक्ष ऋषभ दुबे, अजय नगर, अनिल अरोड़ा, स्वाति अग्रवाल, एड. रघुवीर यादव, अमर सिंह, इंद्रेश लोढ़ा, सतपाल चौहान, नरोत्तम प्रजापति, अजय प्रजापति, सुरेंद्र लक्षकार, विनीत चौबे, सत्यनारायण विजय, हरकेश वासुला, सागर मथुरिया, नवनीत जैन, अजय नौटियाल, गणेश सेन और सोनू पांचाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए राखी गौतम को बधाई दी। बैठक में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विस्तार से चर्चा की गई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story