कोटा। भगवान महावीर स्वामी की जयंती के उपलक्ष्य पर कोटा में आस्था, उल्लास और भावनाओं का अद्भुत संगम महावीर नगर प्रथम स्थित प्रज्ञालोक (महात्मा फुले सामुदायिक भवन) में देखने को मिला। यहाँ राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार, कोटा द्वारा आयोजित "मेरे महावीर झूले पालना" कार्यक्रम में नन्हे शिशुओं की मासूम अदाओं ने हर हृदय को छू लिया। झूलों में महावीर का बाल रूप झलका और पूरा माहौल भक्ति गीतों तथा किलकारियों के संग अनुपम छटा से सज गया।

बाल स्वरूप में सजे नन्हे शिशु और भक्तिमय वातावरण

अध्यक्ष लोकेश जैन सीसवाली ने बताया कि "कार्यक्रम में 2 माह से 8 माह तक के 24 शिशुओं को भगवान महावीर के बाल स्वरूप में सुसज्जित कर पालनों में झुलाया गया।" मासूम चेहरों पर खिलखिलाती मुस्कान और किलकारियों की गूंज ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। चैयरमेन यतीश जैन खेडावाला ने बताया कि "त्रिशला दुलारे झूले रे..." जैसे भक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत बधाई नृत्य और भजन मंडली की प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

माता त्रिशला के 16 स्वप्न और भव्य जीवंत प्रस्तुति

नवीन जैन दौराया ने बताया कि "महिला मंडल लाल जैन मंदिर महावीर नगर प्रथम की महिलाओं के द्वारा भगवान महावीर स्वामी की माता त्रिशला को आए 16 स्वप्न के तहत मेरे महावीर झूले पालना की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।" विशेष आकर्षण के रूप में यतीश–मीनाक्षी खेडावाला ने भगवान महावीर के माता-पिता का रूप निभाया, जबकि नवीन–रिंकू दौराया एवं लोकेश–दीप्ती ने दादा—दादी व कुबेर इंद्र बनकर मोतियों व रत्नों की वर्षा लोकेश—दीप्ति ने की।

महाआरती, लकी ड्रॉ और गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति

कोषाध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि "अंत में 1100 दीपकों से भव्य महाआरती, लकी ड्रॉ, बाल क्रीड़ा गतिविधियां एवं प्रतिभागी बच्चों को आकर्षक पारितोषिक प्रदान किए गए।" पालना झुलाने का पुण्य सौभाग्ध्य मिथुल मित्तल व प्रवीण जैन को प्राप्त हुआ वहीं हनुमान ओमप्रकाश मित्तल परिवार एवं भागचंद सोनी, सुनील—सुनिता नगेदा परिवार ने पुण्यजार्क रहे। इस अवसर पर विशेष अधिकारी लोकसभा अंकित जैन, एडीशनल एसपी प्रवीण जैन, भाजपा जिलाअध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा नेता जगदीश जिंदल, सकल दि. जैन समाज के महामंत्री पदम बडला, कार्यध्यक्ष विकास अजमेरा, मनोज जैसवाला, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र हरसौरा, अनिल ठौरा, अर्पित सर्राफ, भुपेन्द्र पिवाड, शैलेन्द जैन, त्रिलोक जिंदल, विजय लुहाडिया, अभिनन्दन, राहुल हरसौरा, लोकेश सिंघम, मनोज, व नितिन सेठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story