कोटा: भामाशाह मंडी के महावीर राठौड़ ने नीलामी छोड़ महिला के लिए किया एसडीपी डोनेट
निजी अस्पताल में भर्ती महिला को एबी पॉजिटिव एसडीपी की आवश्यकता होने पर टीम जीवनदाता के आह्वान पर महावीर राठौड़ ने मानवता की मिसाल पेश की।

कोटा की भामाशाह मंडी में नीलामी के दौरान सूचना मिलने पर तलवंडी स्थित ब्लड सेंटर पहुंचकर एबी पॉजिटिव एसडीपी डोनेट करते महावीर राठौड़।
कोटा। टीम जीवनदाता के सतत प्रयासों से हर संभव एसडीपी डोनेशन में मदद मिल रही है और डोनर्स भी सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। निजी अस्पताल में भर्ती एक डिलीवरी केस में महिला को एबी पॉजिटिव एसडीपी की आवश्यकता थी, मरीज के परिजन काफी परेशान हो रहे थे।
मानवता सर्वोपरि: नीलामी छोड़कर पहुंचे महावीर
परिजन ने लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक व टीम जीवनदाता के भुवनेश गुप्ता से संपर्क किया तो उनकी समस्या का समाधान किया गया। इससे पहले उन्होंने कई कॉल किए, कई मैसेज किए, लेकिन रिप्लाई नहीं आया, ऐसे में भामाशाह मंडी में कार्य करने वाले महावीर राठौड़ को कॉल किया तो वह भामाशाह मंडी में नीलामी में व्यस्त थे, लेकिन उन्हें स्थिति की गंभीरता का पता होने पर उन्होंने तुरंत ही एसडीपी डोनेशन का निर्णय लिया, और अपना ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचे और उन्होंने दूसरी बार एबी पॉजिटिव एसडीपी डोनेट की है।
सेवा ही सफलता का मार्ग
उनके पुत्र चेतन राठौड़ एवं पुत्री खुशी राठौर भी ब्लड डोनेशन कर लोगों की सेवा करते है। महावीर राठौड़ का कहना है कि "काम तो हमेशा जीवन में होता है लेकिन सेवा का अवसर बहुत कम मिलता है। जब भी सेवा का अवसर मिले हमेशा तत्पर रहना चाहिए। सेवा ही सफलता का मार्ग है।" भामाशाह मंडी के मानवता के भामाशाह महावीर ने एसडीपी डोनेट कर की मदद। नीलामी में थे व्यस्त, मानवता सर्वोपरि।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
