राजस्थान के कोटा जिले के महावीर नगर प्रथम स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। रविवार को सार्वजनिक अवकाश का लाभ उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, जिससे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वारदात का खुलासा सोमवार सुबह उस समय हुआ जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पहुंचीं। गेट खोलते ही उन्होंने कमरे की खिड़की को पीछे की ओर से टूटा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि चोर केंद्र के भीतर घुसकर एक भरा हुआ गैस सिलेंडर और दो पंखे चुरा ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय भाजपा नेता केपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि इस विद्यालय और आंगनबाड़ी परिसर में चोरी की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं।

सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान में यह शैक्षणिक परिसर स्मैकचियों और शराबियों का सुरक्षित अड्डा बन चुका है। स्कूल के एक खंडहर नुमा कमरे में स्मैक पीने की सामग्री बिखरी पड़ी है, जो परिसर में असामाजिक तत्वों के अनियंत्रित जमावड़े की पुष्टि करती है। सुरक्षा के अभाव में हर साल गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्कूल की खिड़कियां, दरवाजे और लोहे की जालियां तक चोरी हो जाती हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल में स्थायी सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने की मांग की है ताकि राजकीय संपत्ति और शैक्षणिक वातावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story