कोटा में महाशिवरात्रि पर अनंतपुरा चौराहे पर चतुर्थ विशाल भंडारा आयोजित
अनंतपुरा व्यापारी मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस भंडारे का शुभारंभ कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने किया, जिसमें 5000 लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

कोटा के अनंतपुरा चौराहे पर आयोजित चतुर्थ विशाल भंडारे में मुख्य अतिथि अशोक माहेश्वरी और अनंतपुरा व्यापारी मित्र मंडल के सदस्य प्रसादी वितरण के दौरान।
आयोजन का विवरण एवं शुभारंभ
अन्तपुरा व्यापारी मित्र मंडल के अध्यक्ष डॉ अशोक झालानी एवं महामन्त्री देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि का संबोधन
"इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि इस तरह के भंडारे के आयोजन सामाजिक सेवा के लिए सराहनीय है महासंघ की कई संस्थाएं सामाजिक सेवा के भंडारे ब्लड कैंप स्वास्थ्य शिविर जैसे सराहनीय कार्य करती है।"
प्रसादी वितरण एवं जन सहभागिता
आज महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित भंडारे में करीब 5000 व्यक्तियों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
सहयोगी सदस्य एवं गणमान्य अतिथि
- कमल मीणा (क्षेत्र के वार्ड पार्षद)
- अशोक कुमार अग्रवाल (व्यापारी)
- सज्जन अग्रवाल
- गुरु दर्शन सिंह
- गिरिराज
- राकेश पारेता
- रमेश गिडवानी
सहित कई व्यापारियों ने भंडारे में सहयोग किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
