कोटा, 9 फरवरी। शिव भक्त परिवार एवं गीता सत्संग आश्रम समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर गीता भवन में शिव जी की अद्भुत बारात निकाली जाएगी।

आयोजन की रूपरेखा

समिति के अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल ने बताया कि "गीता भवन स्थित प्राचीन शिवालय पर दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत् 15-16 फरवरी को विविध आयोजन किए जाएंगे।"

  • 16 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे बाबा महाकाल की सवारी निकलेगी।
  • यह सवारी दमदमा हाऊस शिवाजी बाजार से प्रारम्भ होकर अग्रसेन बाजार, सरोवर रोड़ होते हुए गीता भवन पहुंचेगी।
  • यहाँ तोरण, वरमाला, विवाह के पश्चात गौरी शंकर की महाआरती की जाएगी।

बारात का भव्य स्वरूप और अतिथि

शिव भक्त परिवार के अध्यक्ष नरेन्द्र जैन दमदमा ने बताया कि "बारात में भगवान शिव के स्वरूप नंदी पर विराजमान होकर चलेंगे। उनके गण, भूत, प्रेत सब अपने स्वरूप में होंगे।"

साध्वी ब्रह्मशक्ति महाराज समेत समस्त संत समाज भी बारात में शामिल रहेगा। भगवान शिव के विवाह में श्री विष्णु लक्ष्मी जी, ब्रह्माजी, नारद मुनि के साथ देवी देवता शामिल होंगे, उनकी भी स्वरूप सहित उपस्थिति होगी। कोटा के कई गणमान्य नागरिक भी बारात में रहेंगे।

पूर्व कार्यक्रम एवं तैयारियां

इससे पहले 15 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे हल्दी, मेहंदी के कार्यक्रम होंगे। बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार और चार प्रहर के रुद्राभिषेक होंगे। बारात में शामिल होने के लिए शिव भक्तों को पीले चावल और सुपारी बांटी गई है।

कार्यक्रम विवरण (शेड्यूल)

15 फरवरी

  • 12.30 बजे: हल्दी-मेहंदी
  • 5 बजे: भव्य श्रृंगार
  • चार प्रहर का रुद्राभिषेक

16 फरवरी

  • प्रातः 8 बजे: हवन
  • प्रातः 10 बजे: बारात रवानगी
  • अपराह्न 12.30 बजे: तोरण
  • अपराह्न 12.45 बजे: वरमाला एवं विवाह
  • 1 बजे: आरती एवं प्रसाद
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story