कोटा में समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति परिसर में एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली, जहां स्वर्गीय मंजू लता व्यास एवं स्वर्गीय राधेश्याम व्यास (धमाणा वाले) की पुण्य स्मृति में एक वाटर कूलर सप्रेम भेंट किया गया। यह भेंट डॉ. प्रभाकर व्यास, उप निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कोटा, डॉ. पूनम व्यास (पीएचडी, एम.एससी. बायोटेक, गोल्ड मेडलिस्ट) तथा उनके परिवार के सदस्यों—पौत्री दृष्टि और पौत्र सोमादित्य द्वारा प्रदान की गई।

छात्रावास परिसर में आयोजित इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने परिवार के इस योगदान की सराहना करते हुए इसे सेवा और समर्पण की परंपरा का उदाहरण बताया। समिति अध्यक्ष रविन्द्र जोशी ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग समाज में सकारात्मक प्रेरणा का कार्य करते हैं और छात्रावास की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाते हैं।

समिति के सलाहकार नरेन्द्र मोहन दाधीच ने बताया कि इस भेंट के बाद छात्रावास परिसर में आयोजित होने वाले सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के दौरान आगंतुकों और समाजबंधुओं को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे व्यवस्थागत सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

समिति मंत्री निमेष पुरोहित ने डॉ. प्रभाकर व्यास और उनके परिवार की समाजसेवा की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह परिवार न केवल दाधीच समाज के लिए समर्पित है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने जैसे मानवीय कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि डॉ. व्यास को विभिन्न सामाजिक एवं चिकित्सा सेवाओं के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है तथा उन्होंने प्रयागराज कुंभ मेले में चिकित्सा शिविरों के सफल संचालन में भी भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, विष्णु दाधीच, कमल दाधीच, अमित कोयला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसे सेवा भावना की जीवंत मिसाल करार दिया। यह योगदान न केवल छात्रावास की सुविधा वृद्धि का प्रतीक बना, बल्कि स्मृति को जनकल्याण से जोड़ने की एक सशक्त कड़ी के रूप में भी सामने आया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story