कोटा में अग्र कुल प्रवर्तक, अहिंसा, समाजवाद एवं लोकतंत्र के संवाहक परम पूज्य महाराजा श्री अग्रसेन जी की जन्म जयंती महोत्सव 2026 को भव्य रूप में मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर अग्रवाल धर्मशाला, अग्रसेन बाजार रामपुरा में आयोजन समिति एवं सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष राजेश मित्तल ने बताया कि महाराजा श्री अग्रसेन जी की जन्म जयंती 11 अक्टूबर को नये कोटा में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन एवं शहर की संस्थाओं के सक्रिय सहयोग से धूमधाम से भव्य रूप में मनाई जाएगी।

अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आर.के. राजवंशी ने बताया कि महोत्सव के तहत अग्रचेतना भव्य शोभायात्रा दोपहर 1 बजे तलवंडी सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल से प्रारम्भ होकर परशुराम सर्किल से जवाहर नगर पैट्रोल पम्प तक बैंड-बाजे के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन जी, श्याम बाबा सहित विभिन्न झांकियां रहेंगी। घोड़े अथवा बग्गियों में राजकुमार आदि भी शोभायात्रा का हिस्सा होंगे।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला कोटा के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंघल ने बताया कि भगवान अग्रसेन जी की आरती, सम्मान समारोह एवं सामूहिक भोज का आयोजन सीएडी सर्किल स्थित अम्बेडकर भवन में होगा।

जिला अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल चुने वाले ने बताया कि सभी अग्र बंधुओं को व्यक्तिगत रूप से एवं फोन के माध्यम से संपर्क कर सपरिवार आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए एक अलग से सेल बनाया जाएगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गर्ग एवं महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य रूप में आयोजित करने के लिए वित्त व्यवस्था समिति, शोभायात्रा समिति, टेंट लाइट व्यवस्था समिति, स्वागत-सम्मान समिति, भोजन व्यवस्था समिति एवं कूपन वितरण सहित विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपना परिचय भी दिया।

अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल प्रॉपर्टी ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न जिला इकाइयों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से आर.के. पुरम के अध्यक्ष ज्ञानेश अग्रवाल, सुभाष नगर इकाई से संरक्षक रमेशचन्द्र गोयल, जवाहरनगर के अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, अग्रवाल महासभा के पूर्व अध्यक्ष जगदीश मित्तल, अग्रवाल धर्मशाला महावीर नगर से रामबिलास जैन, श्री अग्रवाल वैष्णव पंचायत के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंघल, खेड़ली फाटक से महामंत्री महावीर जैन, अग्रवाल समाज स्टेशन के अध्यक्ष मुकेश जैन एवं अनिल जैन, महाराजा श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप कोटा संभाग के चेयरमैन परमानंद गर्ग, अग्रवाल विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मित्तल तथा सवाई माधोपुर अग्रवाल समाज के महामंत्री रवि अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महिला अध्यक्ष गायत्री मित्तल एवं उमा सिंघल ने बताया कि इस अवसर पर नगर निगम कोटा वार्ड नंबर 67 की भाजपा प्रत्याशी नैना गर्ग का सम्मान किया गया। दोनों महिला अध्यक्षों ने बताया कि सभी महिलाएं एक जैसे परिधान में सम्मिलित रहेंगी और शोभायात्रा में डांडिया खेलती हुई शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। सभी महिलाएं घर-घर पीले चावल देकर आमंत्रित करेंगी।

युवा अध्यक्ष सुमित जैन, मुकेश जैन एवं शंकर अग्रवाल ने बताया कि इस बार शोभायात्रा का संचालन युवाओं के पास रहेगा। युवा हरावल दस्ते के रूप में अग्रणी रहकर पूरे जुलूस एवं भोजनशाला में पूर्ण सहयोग देंगे।

बैठक में डॉ. आर.के. राजवंशी, राजेश मित्तल, चन्द्र प्रकाश सिंघल, रमेश चन्द्र गोयल, जगदीश अग्रवाल चुने वाले, जगदीश अग्रवाल प्रॉपर्टी, राजेंद्र गोयल, परमानंद गर्ग, महेंद्र गर्ग, विष्णुप्रसाद बंसल, ज्ञानेश अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, राजेश अग्रवाल, मुकेश जैन, महेश गर्ग, महावीर जैन, मुकेश जैन स्टेशन, अनिल जैन, आशीष गोयल, मोहन अग्रवाल, किशन अग्रवाल, सुरेश बंसल, रमेश गुप्ता हाड़ौती, स्वाति गर्ग, नीरू गुप्ता, गायत्री मित्तल, उमा सिंघल, प्रतिभा गुप्ता, नैना गर्ग, कौशल्या अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल (कवाई वाले), जगदीश प्रसाद जैन, राजेश कुमार गोयल, जगदीश अग्रवाल भामाशाह, सत्यनारायण जैन, राजेंद्र गुप्ता, जे.पी. मित्तल, रवि अग्रवाल मावा वाले, शंकर अग्रवाल, सुरेंद्र गोयल, यश गोयल, ब्रज मोहन अग्रवाल, नीरज कुमार बंसल, पदम चंद जैन, गोविंद प्रसाद गुप्ता, विजय मित्तल, सुरेंद्र गोयल प्लाइवुड, सुनील अग्रवाल, नरेन्द्र मित्तल सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य, सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story