कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या के मामले को लेकर राजनीतिक और धार्मिक स्तर पर आक्रोश तेज हो गया है। मामले को लेकर संत समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर और प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर को ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर को पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने कोटा के पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर से फोन पर बातचीत कर घटना पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की तथा मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

छगन माहुर ने कहा कि घटना के बाद साधु-संत समाज और स्थानीय संगठनों में भारी आक्रोश है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को तत्काल सक्रिय रहने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़, मामले की जांच और उनकी तलाश के लिए पुलिस ने 4 से 5 संदिग्धों को डिटेन (हिरासत में) किया है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

संवेदनशील माने जा रहे इस मामले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क है। महंत देवानंद महाराज की हत्या ने संत समाज और स्थानीय संगठनों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है, जबकि पुलिस और प्रशासन पर शीघ्र खुलासे तथा दोषियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story