संसद विजिट – यादें”, “कोटा टूरिज्म” और “विचारों की उड़ान” जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक परमानन्द गोयल ने अपनी नवीन पुस्तक “कोटा लैंड बैंक : विश्लेषण और अवसर” कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के उपायुक्त अनिल कुमार सिंघल को भेंट की। पुस्तक में केडीए की विभिन्न योजनाओं, रिक्त भूखंडों, आवासीय अवसरों, निवेश संभावनाओं तथा संपत्ति क्रय-विक्रय से जुड़े व्यवहारिक पहलुओं को सरल और व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया गया है।

पुस्तक में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए FAQ और व्यावहारिक उदाहरण भी शामिल किए गए हैं, जिससे भूमि और आवास संबंधी प्रक्रियाओं को समझना आसान हो सके। इस दौरान परमानन्द गोयल ने कहा कि यह पुस्तक आम नागरिकों, निवेशकों और विभागीय अधिकारियों के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका सिद्ध होगी।

उल्लेखनीय है कि केडीए के राजस्व सलाहकार परमानन्द गोयल की यह आठवीं प्रकाशित पुस्तक है। इससे पूर्व वे “संसद विजिट – यादें”, “कोटा टूरिज्म”, “हाड़ौती गौरव सम्मान 2026” सहित कई पुस्तकों का लेखन और संपादन कर चुके हैं।

“कोटा लैंड बैंक : विश्लेषण और अवसर” की प्रमुख विशेषताओं में केडीए के रिक्त भूखंडों की जानकारी, “ट्राई-कोरिडोर मॉडल”, भूमि प्रबंधन, पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया तथा शहरी विकास से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं का विस्तृत समावेश किया गया है। पुस्तक को नीति-निर्माताओं, शहरी योजनाकारों और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी उपयोगी माना जा रहा है।

शहरी विकास, निवेश संभावनाओं और भूमि प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी को एक मंच पर प्रस्तुत करने वाली यह पुस्तक कोटा में योजनाबद्ध विकास और पारदर्शी संपत्ति प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में देखी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story