कोटा में लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने सेवा प्रकल्प के तहत विद्यार्थियों और वृद्धजनों के बीच सेवा कार्य कर सामाजिक दायित्व का संदेश दिया। महिला इकाई की ओर से भारतीय विद्या मंदिर स्कूल, केशवपुरा में विद्यार्थियों को 100 छातों का वितरण किया गया।

इसके बाद गोविंदराम जी मित्तल द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में वरिष्ठजनों को 50 चादरें भेंट की गईं। इस दौरान वरिष्ठजनों का सम्मान करने के साथ महिला इकाई की सदस्यों ने उनके साथ आत्मीय समय भी व्यतीत किया।

इस अवसर पर महिला इकाई अध्यक्ष चाँदनी पोद्दार ने कहा, "सेवा ही संगठन की सच्ची पहचान है।" उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में सचिव निहारिका गुप्ता, कोषाध्यक्ष अलका अग्रवाल एवं सदस्य शशी मित्तल, शुभा गुप्ता, शीलू जैन, कोमल खंडेलवाल, अनामिका गुप्ता, शेली विजय तथा रश्मि मित्तल उपस्थित रहीं।

aसेवा प्रकल्प के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ वरिष्ठजनों के सम्मान और उनके साथ आत्मीय जुड़ाव को भी प्राथमिकता दी गई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story