कोटा। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अंबेडकर-नगर कुन्हाड़ी-कोटा में कल विजयोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत 5वीं, 8वीं, 10वीं तथा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में अति-उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 31-विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान की इस कड़ी में गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने की पात्रता हासिल करने वाले 22-विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें से 13-विद्यार्थी 12वीं कक्षा से तथा 9-विद्यार्थी 10वीं कक्षा के हैं।

भामाशाह संजय मरचूनिया ने मेडल पहनाकर बढ़ाया उत्साह

विजयोत्सव पर विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि भामाशाह एवं समाजसेवी संजय मरचूनिया ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में मरचुनिया ने बताया कि "विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में अर्जित की गई यह सफलता निश्चित तौर पर प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।"

92% छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की 12वीं की परीक्षा

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्पणा शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में 9वीं तथा 11वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु सफलता के उच्च-मानक एवं मापदंड स्थापित करना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष-2026 में 92%-विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है।

आगामी सत्र में 40 गार्गी पुरस्कार का रखा लक्ष्य

अपने उद्बोधन में श्रीमती शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष-2026 में 22-विद्यार्थियों ने गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने की पात्रता हासिल की है। हमारा उद्देश्य है कि वर्ष-2026 में 40-विद्यार्थी गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने की पात्रता हासिल करें।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story