कोटा, 7 अक्टूबर। अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नई दिल्ली की ओर से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार, न्यू रेलवे कॉलोनी (कोटा जंक्शन) के प्रांगण में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप एवं प्रांतीय अध्यक्ष आर. सी. वर्मा के आह्वान तथा कोटा जिलाध्यक्ष ओ. पी. कोली के कुशल नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित प्रबुद्ध जनों द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके बाद सभागार परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले वीरांगना झलकारी बाई जन्मोत्सव के पोस्टर का भी समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों द्वारा भव्य विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में रेलवे एससी/एसटी एसोसिएशन के मंडल सचिव अभयसिंह मीणा एवं मंडल उपाध्यक्ष गोविंद राम नायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

वृक्षारोपण एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में के. एल. महावर, रामचंद्र महावर, रूपचंद वर्मा, भीमराज महावर, हरिनारायण महावर, प्रह्लाद कोली, मदन लाल मेहरा, हरीश महावर, बिजेंद्र महावर, भीमराज अटारिया, मुंशीलाल सौंकरीवाल, खैराती लाल, भगवानदास, राजाराम, मोहित शाक्य, हेतराम महावर, बाबूलाल अध्यापक, डॉ. विजय महावर, रविंद्र कुमार महावर, गीता बौद्ध, बृजेश नंदनी, रेखा शाक्य, द्रौपदी महावर, सुशीला महावर, अन्नू महावर, वैशाली महावर एवं रीना अटारिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

पौधारोपण और वीरांगना झलकारी बाई जन्मोत्सव के पोस्टर विमोचन के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सहभागिता के साथ पर्यावरण संरक्षण और आगामी जन्मोत्सव आयोजन की तैयारियों का प्रमुख अवसर बना।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story