कोटा, 6 मार्च। कोटा किडनी फाउंडेशन की ओर से वर्ल्ड किडनी डे के दिवस पर 8 मार्च को सुबह 6 बजे से गणेश उद्यान में निःशुल्क किडनी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। कोटा किडनी फाउंडेशन, कोटा के डायरेक्टर डॉ विकास खंडेलिया, डीएम, नेफ्रोलॉजिस्ट ने बताया कि शिविर का उद्देश्य किडनी से जुड़ी बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर पहचान और रोकथाम के लिए प्रेरित करना है।

विश्व किडनी दिवस 2026 की थीम और उद्देश्य

वर्ष 2026 के लिए विश्व किडनी दिवस की थीम "Kidney Health for All – Caring for People, Protecting the Planet" रखी गई है। इस थीम का उद्देश्य किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी उजागर करना है। सीए कुमार विकास जैन ने बताया कि किडनी से संबंधित कई बीमारियाँ प्रारंभिक चरण में बिना स्पष्ट लक्षण के विकसित होती हैं।

बचाव के उपाय और स्वास्थ्य परामर्श

डॉक्टरों के अनुसार समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन, नियमित व्यायाम तथा मधुमेह और उच्च रक्तचाप का नियंत्रण किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा "किडनी रोगों की रोकथाम, सही आहार, पानी की उचित मात्रा, नियमित व्यायाम तथा मधुमेह और उच्च रक्तचाप के नियंत्रण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।"

उपलब्ध जांचें और प्रतियोगिताएं

इस स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में आम नागरिकों के लिए वजन मापन, ब्लड शुगर जांच, रक्तचाप जांच, पिछले तीन महीनों की औसत शुगर का आकलन, लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल जांच), किडनी की महत्वपूर्ण जांच समेत विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही किडनी से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में कूपन के आधार पर 3 विजेताओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story