श्री खंडेलवाल वैश्य पंचायत चुनाव: प्रचार प्रसार मंत्री पद के प्रत्याशी किंशुक खंडेलवाल का चुनाव प्रचार तेज
श्री खंडेलवाल वैश्य पंचायत, कोटा के 19 जुलाई के आम चुनाव से पहले प्रचार प्रसार मंत्री पद के प्रत्याशी किंशुक खंडेलवाल ने जनसंपर्क तेज कर समर्थन मांगा।

तस्वीर में खंडेलवाल वैश्य पंचायत कोटा के चुनाव प्रचार के दौरान किंशुक खंडेलवाल (दाएं) अन्य समाज बंधुओं के साथ चुनाव प्रचार सामग्री दिखाते हुए और दूसरी तरफ हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं।
श्री खंडेलवाल वैश्य पंचायत, कोटा के आगामी 19 जुलाई को होने वाले आम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। प्रचार प्रसार मंत्री पद के प्रत्याशी किंशुक खंडेलवाल (कूलवाल) अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए व्यापक जनसंपर्क कर रहे हैं।
किंशुक खंडेलवाल प्रचार प्रसार मंत्री पद का चुनाव लड़ रहे हैं। वे विगत 22 वर्षों से मीडिया जगत में प्रचार-प्रसार के कार्य के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और इस दौरान उन्होंने बेहतरीन कार्य किया है। इसके साथ ही वे समाज के प्रचार-प्रसार संबंधी कार्यों में भी विशेष भूमिका निभाते रहे हैं।
किंशुक खंडेलवाल का कहना है कि प्रचार प्रसार मंत्री पद पर चुनाव जीतने के बाद उनका मुख्य उद्देश्य समाज का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर समाज का नाम आगे बढ़ाना है। उन्होंने समाज बंधुओं से उन्हें इस पद पर कार्य करने का अवसर देने की अपील करते हुए कहा कि इससे उन्हें समाज हित में बेहतर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
चुनाव प्रचार के तहत किंशुक खंडेलवाल ने कोटा के सभी क्षेत्रों में समाज बंधुओं के घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। आगामी 19 जुलाई को होने वाले आम चुनाव को लेकर उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
