कोटा। खांडल विप्र महासभा की कोटा संभाग शाखा द्वारा विज्ञान नगर स्थित परशुराम छात्रावास भवन में भव्य आम सभा, हिंदू नववर्ष एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भक्तिमय सुंदरकांड और सुमधुर भजनों की प्रस्तुति के बीच सैकड़ों समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आम सभा और संगठन की प्रगति पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान आयोजित आम सभा में वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल पूर्ण होने पर समाज के भविष्य की योजनाओं पर मंथन किया गया। प्रेस सचिव योगेश जोशी ने बताया कि, पवन हुचरिया ने समाज का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। महासचिव यतीन्द्र जोशी की अनुपस्थिति में अनिल सोमालिया ने कार्य प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। संभागीय अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि "पद पर रहें या न रहें, वे सदैव समाज की प्रगति के लिए समर्पित रहेंगे।" उन्होंने कहा कि हाडोती संभाग में खांडल समाज के निवास कर रहे लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा है जिससे सब एक दूसरे से परिचित हो जाए और भविष्य में उन्हें इससे संबंध बनाने में आसानी रहेगी।

सुंदरकांड से हुआ आनंद का संचार

समारोह का मुख्य आकर्षण संगीतमय सुंदरकांड रहा। समाज के वरिष्ठ ओम प्रकाश चोटिया एवं मंडली ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया। भजन मंडली के गीतों पर समाज के महिला व पुरुष श्रद्धालु झूम उठे।

आगामी चुनाव की घोषणा जल्द

चुनाव अधिकारी रूपनारायण चोटिया ने स्पष्ट किया कि "आम सभा के निर्णय के अनुसार आगामी दिनों में नए अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा।" चुनाव की विस्तृत रूपरेखा अगले सप्ताह तक घोषित कर दी जाएगी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिले के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें पूर्व अध्यक्ष महावीर निढानिया, कार्यकारी अध्यक्ष लादुराम चोटिया, कैलाश बस्सीवाल, राजकुमार हुचरिया, सांवरमल जी रूंथला, जनक शर्मा, मनोज नवहाल, श्याम बिहारी शर्मा, कोटा क्रिकेट संघ महासचिव सत्यप्रकाश, सुरेश शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा सहित मातृशक्ति में वीरांगना बबीता शर्मा, सरपंच सोनू शर्मा, सुनीता जोशी, सरिता जोशी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं मौजूद रहीं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story