धाकड़ महासभा महिला इकाई ने स्वच्छता और वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कोटा के नांता स्थित करणी माता मंदिर में धाकड़ महासभा महिला इकाई ने स्वच्छता अभियान और सघन वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और वन-भोज का आयोजन हुआ।

तस्वीर में श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई की महिलाएं कोटा के नांता क्षेत्र स्थित करणी माता मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाती हुई नजर आ रही हैं।
कोटा, 23 अगस्त। नांता क्षेत्र स्थित करणी माता मंदिर परिसर में श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई कोटा की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम, वृक्षारोपण और वन-भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज की महिलाओं ने मंदिर परिसर और जल कुंड की साफ-सफाई करने के साथ परिसर के अंदर और बाहर सघन वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम की संयोजक प्रदेश संगठन मंत्री सीमा नागर बड़ौद ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री नागर इंदौर की प्रेरणा और प्रदेशाध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ भीलवाड़ा के निर्देशानुसार किया गया। महिलाओं ने स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर एवं जल कुंड की सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से परिसर के अंदर-बाहर पौधे लगाए।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज नागर और कल्पना नागर ने बताया कि आयोजन राष्ट्रीय विधि सलाहकार एडवोकेट वंदना नागर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री युवा संघ नवल नागर मुख्य अतिथि रहे। एडवोकेट नरेंद्र नागर अध्यक्ष धाकड़ पंचायत कोटा, इन्द्र नागर बड़ौद प्रदेश प्रवक्ता युवा संघ और रविंद्र मालव महामंत्री विद्युत श्रमिक संघ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि नवल नागर ने कहा कि स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में महिलाएं महत्ती भूमिका अदा कर रही हैं। वहीं एडवोकेट नरेंद्र नागर ने कहा कि समाज की महिलाएं अब घरों से निकलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं।
कार्यक्रम के बाद वन-भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इन्द्र नागर बड़ौद ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी से संतोष नागर और कमलेश देवपुरा, जिलाध्यक्ष विष्णु नागर तथा जिला कार्यकारिणी से प्रियंका नागर, ज्योति गुलाबपुरा, भूलेश डुंगरज्या, मंजू, सोनल, रिद्धि, नवीना, अंतिमा, प्रीति देवपुरा, उर्मिला, विद्या, चित्रा, विनोद, सुरेन्द्र, गिरिराज गुलाबपुरा, कुंज बिहारी मालव और विजय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
