कोटा: कान्य कुब्ज ब्राह्मण सभा की बैठक में परशुराम जन्मोत्सव की रूपरेखा तय
बैठक में 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा की तैयारियों, आमंत्रण पत्र वितरण और स्वागत मंच बनाने की योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

कोटा के दादाबाड़ी स्थित भवन में कान्य कुब्ज ब्राह्मण सभा की बैठक के दौरान शोभायात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श करते अध्यक्ष पंडित दीपक राज दुबे और पदाधिकारी।
कंट्री विजन/कोटा। कान्य कुब्ज ब्राह्मण सभा ने परशुराम जन्मोत्सव को लेकर दादाबाड़ी स्थित भवन में एक बैठक का आयोजन किया।
शोभायात्रा की तैयारी और रूपरेखा
बैठक में भगवान परशुराम शोभायात्रा आयोजन समिति के प्रतिनिधि राम स्वरूप शर्मा व बृजराज गौतम ने 18 अप्रैल को आयोजित होने वाले परशुराम शोभायात्रा की जानकारी देते हुए कार्य योजना पर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने कान्य कुब्ज ब्राह्मण सभा के सभी सदस्यों सहित अन्य विप्र समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जुलूस में शामिल होने का आवाहन किया और घर-घर आमंत्रण पत्र बांटने की योजना तय की गई।
समाज की भागीदारी और समर्थन
कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित दीपक राज दुबे ने आश्वासन दिया कि हम सभी समाज के बंधुओं को जुलूस में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि हम स्वागत जुलूस के स्वागत हेतु मार्ग में स्वागत मंच बनाएंगे। इस अवसर पर कार्यकारिणी सहित प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। कान्य कुब्ज ब्राह्मण सभा के सभी सदस्यों सहित अन्य विप्र समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जुलूस में शामिल होने का आवाहन किया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
