कोटा में ब्राह्मण कल्याण परिषद ने 151 कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन, उपहार और दक्षिणा भेंट की
कोटा के नागेश्व धाम मंदिर में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर ब्राह्मण कल्याण परिषद ने 151 कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। कन्याओं को दुपट्टे, उपहार और दक्षिणा भेंट की गई। जानिए कार्यक्रम में बुद्धि प्रकाश दाधीच और अनिल तिवारी ने क्या संदेश दिया।

कोटा के नागेश्वर धाम मंदिर में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाएं एवं परिषद के पदाधिकारी।
कोटा में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से नागेश्व धाम मंदिर में 151 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इस दौरान कन्याओं को दुपट्टे, उपहार और दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कन्या पूजन की परंपरा और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम संयोजक बुद्धि प्रकाश दाधीच ने बताया कि हिंदू धर्म में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। यह परंपरा नारी शक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट करने के साथ ही समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक भाव जागृत करने का संदेश देती है।
ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने कन्याओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान गणेश ने अपनी माता की आज्ञा का पालन किया, उसी प्रकार सभी कन्याएं भी अपनी माताओं की आज्ञा मानने और उनका सम्मान करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान करना और संस्कारों का पालन करना ही जीवन में सफलता का आधार है।
कार्यक्रम में बृजराज गौतम, धर्मेंद्र दीक्षित, डॉ. शीला तिवारी, दिग्विजय शुक्ला, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, डॉ. प्रमोद तिवारी, चंद्र प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा, भरत शर्मा, अशोक मिश्रा, नवल शर्मा, राजेश शर्मा, वर्षा दीक्षित, आशा मिश्रा, प्रमोद जोशी, ब्रजेश कांत शर्मा, देवेश भारद्वाज, आदित्य पांडे, हिमांशु तिवारी, पंकज शर्मा, जितेंद्र, दिनेश एवं अभिषेक शर्मा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
