भीतरिया कुंड से हनुमान मंदिर तक गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे, कांवड़ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
कोटा में भीतरिया कुंड से बालाकुंड स्थित हनुमान मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकली। चंबल जल लेकर हजारों श्रद्धालु जयकारों के साथ शामिल हुए।

कोटा के भीतरिया कुंड से बालाकुंड हनुमान मंदिर तक आयोजित कांवड़ यात्रा में चंबल का जल लेकर शामिल हुए श्रद्धालुओं का जुलूस।
कोटा। मंगलवार को भीतरिया कुंड से वार्ड नंबर 96 के बालाकुंड क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा मार्ग शिवमय हो गया।
कार्यक्रम की संयोजक आरती जाटव एवं अजय यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा सुबह 11 बजे भीतरिया कुंड से शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने चंबल नदी का पवित्र जल कांवड़ में लेकर भगवान शिव के जयकारों के साथ यात्रा प्रारंभ की। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा करीब दो बजे बालाकुंड पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
आरती जाटव एवं अजय यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आयोजन में वार्डवासियों का उत्साह और सहयोग सराहनीय रहा।
कांवड़ यात्रा में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यात्रा के समापन पर भगवान शिव एवं हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश भी सामने आया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
