राजस्थान के कोटा जिले के कैथून कस्बे में मजहब-ए-इस्लाम के मुकद्दर सफर 'हज' पर जाने वाले अकीदतमंदों की रवानगी को लेकर भारी उत्साह और अकीदत का माहौल व्याप्त है। इसी पावन कड़ी में शाही मस्जिद सालार गाज़ी कमेटी की जानिब से हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन के सम्मान में एक भव्य 'इस्तकबालिया जुलूस' निकाला गया और उनका भावपूर्ण अभिनंदन किया गया।

इस भव्य जुलूस का आगाज मदरसा रजविया से हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय जनसमूह और अकीदतमंद एकत्रित हुए। यह जुलूस कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ शाही मस्जिद सालार गाज़ी पहुँचा, जहाँ इसका विधिवत समापन हुआ। यात्रा के दौरान समूचे मार्ग में लोगों ने हज पर जाने वाले यात्रियों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें मुबारकबाद पेश की। मस्जिद प्रांगण पहुँचने पर कमेटी के पदाधिकारियों और नमाजियों ने कैथून से इस रूहानी सफर पर जा रहे कुल 28 हाजियों का फूल-मालाएं पहनाकर और दस्तारबंदी कर जोरदार स्वागत किया।

इस मुबारक मौके पर शाही मस्जिद सालार गाज़ी कमेटी के सदर रईस चौहान और नायब सदर आजाद अली ने हाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि हज का सफर खुदा की इबादत का सबसे पाकीज़ा जरिया है। उन्होंने सभी हाजियों से मुकद्दस सरजमीं पर देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष दुआ करने की अपील की। इस्तकबाल करने वालों में मुख्य रूप से सबूर अहमद, शाहिद मुवाल, नदीम चौहान, आशिक बिहारी, इकरू चौहान, जावेद आरबी, साजिद मुवाल, आरिफ हुसैन और इमाम हाफिज तालिब हुसैन उपस्थित रहे।

इसके साथ ही हाजी यूसुफ खिलजी, हाजी रशीद चौहान और रफीक आरबी सहित मस्जिद के समस्त नमाजियों ने हाजियों को इस पवित्र सफर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी हाजियों की खैरियत और सफर की कामयाबी के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई। यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्साह का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल के रूप में भी रेखांकित हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story