कोटा के जनकपुरी में मां शक्ति भवानी महिला मित्र मंडल का नवरात्र महोत्सव, भजन संध्या और गरबा-डांडिया की धूम
मां शक्ति भवानी महिला मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस महोत्सव में प्रतिदिन महाआरती, भजन संध्या और गरबा-डांडिया रास का भव्य आयोजन हो रहा है।

तस्वीर में कोटा के जनकपुरी क्षेत्र में मां शक्ति भवानी महिला मित्र मंडल द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान पारंपरिक पोशाक में गरबा-डांडिया रास करती महिलाएं व युवतियां नजर आ रही हैं।
कोटा। कोटा जंक्शन के जनकपुरी क्षेत्र में मां शक्ति भवानी महिला मित्र मंडल की ओर से शारदीय नवरात्र महोत्सव धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन आयोजित धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र माता की भक्ति में सराबोर है। मां दुर्गा की आराधना, महाआरती, भजन संध्या और गरबा-डांडिया रास में महिलाएं, युवतियां और बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
महोत्सव संयोजिका श्रीमती चारू सिंह ने बताया कि नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत मां दुर्गा की विधिवत स्थापना की गई है। प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे मां की विशेष आराधना और महाआरती की जाती है। श्रद्धालु अपने घरों से प्रसाद बनाकर लाते हैं और उसे मां के चरणों में अर्पित करने के बाद सभी भक्तों में वितरित किया जाता है।
महोत्सव की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहीं श्रीमती चंचल पचौरी, रेणु जैन, चंदा सैनी, नीतू परिहार, सुनीता यादव, संपत साध, बबीता यादव और अनीता छैल बिहारी गौड़ ने बताया कि प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से भव्य भजन संध्या आयोजित की जा रही है। इसमें श्रद्धालु भजनों के माध्यम से माता की आराधना कर रहे हैं।
इसके साथ ही श्रीमती बसंती मकवाना के निर्देशन में प्रतिदिन रात्रि 9:00 बजे से गरबा-डांडिया रास का आयोजन किया जा रहा है। जनकपुरी क्षेत्र की महिलाएं, युवतियां और बच्चे पारंपरिक पोशाकों में डांडिया की थाप पर नृत्य करते हुए माता की भक्ति में लीन हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी महोत्सव का प्रमुख हिस्सा बने हुए हैं।
महोत्सव के क्रम में शनिवार रात 07:30 बजे भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ विधिवत रूप से महोत्सव का समापन किया जाएगा।
महोत्सव में कुसुम जादौन, रीता दीक्षित, वैशाली भजवाल, संगीता तिवारी, गीता टंडन, शोभना कपूर, सुनीता सिंह, पूनम कपूर, बीना अरोड़ा, प्रीति सिंगोदिया, प्रियंका यादव, अरुणा सिंह, सुमन सैनी, मधु त्रिपाठी, शारदा देवी और मधु शुक्ला सहित समस्त महिला मंडल सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहा है। जनकपुरी में आयोजित यह महोत्सव धार्मिक आराधना और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से नवरात्र की परंपराओं को उत्साहपूर्वक आगे बढ़ा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
