कोटा: जेके नगर में बिजली समस्याओं पर भड़की जनता, आंदोलन की चेतावनी
समाजसेवी हिम्मत सिंह ने बिजली कटौती और बिलों की विसंगतियों को लेकर स्थानीय निवासियों की जनसुनवाई की और समाधान न होने पर बड़े आंदोलन का आह्वान किया।

कोटा के जेके नगर बॉम्बे योजना में स्थानीय निवासियों के साथ बैठक कर उनकी बिजली संबंधी शिकायतें सुनते समाजसेवी हिम्मत सिंह।
आज 6 फरवरी कोटा जेके नगर बॉम्बे योजना में क्षेत्र वासियों ने समाजसेवी हिम्मत सिंह को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने के लिए आमंत्रित किया।
स्थानीय निवासियों की समस्याएं
स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में काफ़ी गरीब लोग रहते है सभी बढ़ते बिजली के बिलों से बेहद परेशान है। उनकी मुख्य शिकायतें निम्नलिखित हैं:
- पार्ट पेमेंट जमा नहीं होता जमा कुछ करवा भी दे तो भी कनेक्शन काट देते है।
- अघोषित बिजली कटौती करते है कोई सुनवाई नहीं होती।
- क्षेत्र का बिजली ऑफिस पत्रिका ऑफिस के पास था जिसे बंद कर गुमानपुरा कर दिया।
- एक तो दूरी फिर कई चक्कर कटवा गुमराह करते है।
हिम्मत सिंह का संबोधन
"बिजली बिलों की लुट बंद होनी ही चाहिए। क्षेत्र के बिजली ऑफिस जहां थै वही रहने चाहिए न कि बंद करने चाहिए। बिजली पानी शिक्षा चिकित्सा जनता के मूलभूत अधिकार है जो सभी को सरल सुलभ उपलब्ध होनी चाहिए और किसी भी प्रकार उन पर तानाशाही नहीं होनी चाहिए।"
गरीबों की जनसुनवाई और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देना ही चाहिए।
आंदोलन की चेतावनी
हिम्मत सिंह ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि आमजन भी सभी एकजुट रहे ताकि उनके अधिकारों के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सके।
"जल्द ही आमजन के हितों का समाधान नहीं होता है तो कोटा की जनता के साथ बड़ा जन आंदोलन करेंगे।"

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
