जेके लोन अस्पताल में मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 80 से अधिक महिलाओं को मिला लाभ
कोटा के जेके लोन अस्पताल में रोटरी क्लब पद्मिनी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 80 से अधिक गर्भवती महिलाओं और नवमाताओं को स्वास्थ्य, पोषण व प्रसवोत्तर देखभाल की जानकारी दी गई।

कोटा के जेके लोन अस्पताल में रोटरी क्लब पद्मिनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी और अन्य सदस्य।
कोटा के जेके लोन अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 80 से अधिक गर्भवती महिलाओं एवं नवमाताओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
रोटरी क्लब पद्मिनी की ओर से आयोजित इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण और प्रसवोत्तर देखभाल के प्रति महिलाओं को जागरूक करना रहा। यह कार्यक्रम अस्पताल की निदेशक डॉ. निर्मला शर्मा तथा क्लब सचिव डॉ. प्रीति शर्मा के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ जानकारी के माध्यम से महिलाओं को गर्भावस्था के समय आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल, पोषण और प्रसव के बाद शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया गया।
रोटरी क्लब पद्मिनी की अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी लाभार्थी महिलाओं को पोषक किट वितरित की गई। इसके साथ ही जेके लोन अस्पताल के थैलेसीमिया एवं कुपोषण वार्ड में भर्ती बच्चों को ताजे फल प्रदान किए गए और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई।
इस अवसर पर रोटरी क्लब पद्मिनी की सदस्य मंजू यादव एवं सोनिया लखोटिया भी उपस्थित रहीं। दोनों सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर आयोजित यह पहल महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में जागरूकता बढ़ाने वाला प्रयास रही।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
