कोटा में जेसीआई कोटा स्टार की ओर से आयोजित दीप पर्व संगम दीपोत्सव में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक त्योहारों की छटा देखने को मिली। रंग-बिरंगी झांकियों और बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ।

जेसीआई कोटा स्टार के अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं चेयरपर्सन दीप्ति गुप्ता ने बताया कि दीप पर्व संगम के माध्यम से भारतीय संस्कृति और त्योहारों की परंपराओं को उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न पर्वों से जुड़ी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को एक मंच पर प्रदर्शित करना रहा।

कार्यक्रम निदेशक अमन कशीष जैन, पंकज शालिनी खंडेलवाल, मुकुट ज्योति अग्रवाल तथा नितेश पूजा जैन ने बताया कि विशेष आयोजन में नवरात्रि से लेकर दीपावली तक मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की झलक प्रस्तुत की गई। इनमें करवा चौथ, शरद पूर्णिमा, धनतेरस एवं रूप चौदस जैसे पर्वों की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को दर्शाया गया।

सचिव नीरज शर्मा ने बताया कि रंग-बिरंगी एवं आकर्षक झांकियों के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न त्योहारों की परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं और भारतीय संस्कृति को जीवंत कर दिया। बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में कविता बाफना, कोषाध्यक्ष अंशुल जैन, भूमिका गुप्ता, सिद्धि सोनी, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता गोयल, कल्पना चित्तौड़ा, खुशी डागा, ममता शर्मा, श्वेता जैन, अलका जैन, विभूति जैन, रिचा रस्तोगी, दीप्ति गर्ग और रितु खंडेलवाल सहित जेसीआई कोटा स्टार के अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story