कोटा में JCI एलीगेंस शॉपिंग कार्निवल शुरू, 125 स्टॉल्स पर महिला उद्यमियों के उत्पाद
महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बालिकाओं की वार्षिक आर्थिक मदद के उद्देश्य से कोटा के माहेश्वरी भवन में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन।

कोटा के माहेश्वरी भवन में जेसीआई एलीगेंस कार्निवल के शुभारंभ पर मौजूद महिला उद्यमी.
कोटा में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बालिकाओं की आर्थिक मदद के उद्देश्य से जेसीआई कोटा एलीगेंस के दो दिवसीय शॉपिंग कॉर्निवल का शुभारंभ हुआ। घरेलू उत्पादों से लेकर बड़े कारोबार तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करते हुए महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता की नई कहानी गढ़ रही हैं। जरूरत है उन्हें अवसर और प्रोत्साहन देने की।
गुरुवार, 22 अक्टूबर को झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित कॉर्निवल का उद्घाटन महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने व्यवसायी सर्राफ ज्वेलर्स एंड कंपनी, दादाबाड़ी के निदेशक आदित्य खंडेलवाल के साथ पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया।
संस्था की अध्यक्ष अनुषा जैन ने बताया कि कॉर्निवल का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ जरूरतमंद बालिकाओं को वर्षभर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। प्रदर्शनी में देशभर के विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों की स्टॉल लगाई हैं। कुल 125 स्टॉल के माध्यम से विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। कॉर्निवल आमजन के लिए सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।
प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों के खास उत्पादों की विविधता देखने को मिल रही है। यहां वेडिंग कलेक्शन, सजावटी सामान, हस्तनिर्मित उत्पाद, परफ्यूम, साबुन और कई तरह के खाद्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। घरों में तैयार किए जाने वाले अचार-पापड़ सहित अन्य उत्पाद भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इस आयोजन के जरिए महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
शुभारंभ समारोह में संस्था की संस्थापक डॉ. मेघना शेखावत, पूर्व प्रेसीडेंट यशिका विजय, गुंजित जोहर, क्षमता जैन, सुप्रिया मंडलोई, मेंटर ज्योति सारा, सचिव रिंकू जैन, कोषाध्यक्ष पूजा सोलंकी, वीपी बिजनेस शीलू जैन, श्वेता माहेश्वरी, भूमिका बजाज, स्नेहा जैन, शिखा गौतम, नमिता श्रीवास्तव, तरुणा गुप्ता, मोनिका विजय और मोनिका निहलानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
125 स्टॉल वाला यह दो दिवसीय कॉर्निवल महिला उद्यमियों के उत्पादों को मंच देने के साथ जरूरतमंद बालिकाओं की वर्षभर आर्थिक मदद के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
