कोटा शहर के स्टेशन क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में गुरु माँ 105 स्वस्ति भूषण माताजी की निश्रा में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान का चतुर्थ दिन शुक्रवार को शांति धारा अभिषेक तथा णमोकार मंत्र के सामूहिक जाप के साथ प्रारंभ हुआ। इस दौरान अध्यक्ष प्रकाश गोधा और महामंत्री राकेश जैन ने बताया कि कुल 1024 अर्घों में से 700 अर्घ श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने तप, संयम और समता के भाव से भक्ति-अर्चना में भाग लिया। कोषाध्यक्ष कमल सोगानी ने बताया कि शनिवार 25 जुलाई को विधान पूजा सम्पन्न होने के पश्चात नगर में एक भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बैंड-बाजा एवं महिला बैंड की प्रस्तुतियां, कलश यात्रा, दीप और पुष्प वर्षा के साथ मार्ग की सजावट की जाएगी। इसके अतिरिक्त लोहबग्गी, दो अलंकृत अश्व, श्री जिनेन्द्र देव का रथ, इन्द्र-इन्द्राणी तथा यज्ञनायक की झांकियां भी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहेंगी। आयोजकों ने समाज के समस्त श्रावक-श्राविकाओं से गणवेश में शामिल होने की अपील की है जिसमें श्रावकों के लिए श्वेत कुर्ता-पाजामा तथा श्राविकाओं के लिए पीली साड़ी निर्धारित की गई है। सिद्धचक्र महामंडल विधान के दौरान गुरु माँ श्री 105 स्वस्ति भूषण माताजी ने कहा कि सिद्धचक्र विधान केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, आत्मचिंतन और कर्म निर्जरा का दिव्य साधन है। विधान के माध्यम से श्रद्धालु सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र रूपी त्रिरत्न को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं। इसी दौरान पार्श्व महिला मंडल, स्टेशन की अध्यक्ष सुनीता जैन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण महिला मंडल की एक बैठक भी कोटा स्टेशन जैन मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। आयोजन में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही, जिनमें अध्यक्ष प्रकाश गोधा, महामंत्री राकेश जैन तथा कोषाध्यक्ष कमल सोगानी ने रूपरेखा तय की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story