कोटा में जैन इंजीनियर्स सोसायटी ने सर एम. विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, आधुनिक तकनीक और सामाजिक जिम्मेदारी में इंजीनियरों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

कोटा में सर एम. विश्वेश्वरैया की प्रतिमा के सामने खड़े जैन इंजीनियर्स सोसायटी के सदस्य।
कोटा। जैन इंजीनियर्स सोसायटी (जेईएस) कोटा की ओर से राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न एवं महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
जेईएस कोटा के अध्यक्ष अशोक जैन पोटलिया ने कहा कि देश के विकास, आधुनिक तकनीक, आधारभूत संरचना और समाज के सर्वांगीण विकास में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अभियंता तकनीकी समाधान देने के साथ नवाचार और नई सोच के माध्यम से राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में योगदान देते हैं।
जेईएस कोटा के सचिव विनीत जैन ने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में अभियंताओं को तकनीकी दक्षता के साथ नवाचार, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियंताओं का दायित्व केवल निर्माण और तकनीकी विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में जेईएस फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक अशोक पाटनी, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स कोटा लोकल सेंटर के अध्यक्ष डी.के. जैन, जेईएस फाउंडेशन के संरक्षक आर.के. जैन बजाज, अध्यक्ष अशोक जैन पोटलिया, सचिव विनीत जैन, पंकज सेठी, आई.के. जैन, जितेश जैन, एम.के. बजाज, एच.सी. जैन, वीरेंद्र जैन एवं मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में अभियंता और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभियंताओं की तकनीकी दक्षता के साथ नवाचार, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भूमिका पर चर्चा हुई।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
