कोटा। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा, हाडौती संभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्राचीन जैन तीर्थों, मंदिरों और सदियों पुरानी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए महासभा द्वारा आगामी 27 अप्रैल को भव्य 'जैन धरोहर दिवस' का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए बुधवार को विज्ञान नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में समाज के प्रबुद्धजनों की एक निर्णायक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में भावी योजनाओं पर चर्चा के दौरान संरक्षक राजमल पाटौदी, पुरातत्व संयोजक जे.के. जैन, महासभा अध्यक्ष नरेश पांड्य, महामंत्री राकेश चपलमन, कार्याध्यक्ष राजेन्द्र गोधा और कोषाध्यक्ष जीवंधर सोगानी सहित सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रमुख प्रतिनिधि पदम बड़ला, निखलेश सेठी, रितेश सेठी, राजेश जैन बंटी एवं अमित जैन चीकू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संरक्षक राजमल पाटौदी ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जीर्णोद्धार के कार्यों को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। पुरातत्व संयोजक जे.के. जैन ने कार्यक्रम के विवरण साझा करते हुए बताया कि 27 अप्रैल को प्रातः 9 बजे विज्ञान नगर मंदिर की धर्मशाला में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इस गरिमामय अवसर पर महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मलकुमार जैन सेठी को श्रद्धापूर्वक विन्यांजलि भी अर्पित की जाएगी।

अध्यक्ष नरेश पांड्य और महामंत्री राकेश चपलमन ने महासभा के कार्यों की महत्ता पर जोर देते हुए बताया कि हाडौती संभाग की यह शाखा लंबे समय से प्राचीन जैन तीर्थों, मंदिरों, मूर्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, व्यापक सर्वेक्षण, जीर्णोद्धार तथा संवर्धन के क्षेत्र में अत्यंत सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का मूल ध्येय इन अमूल्य संपदाओं को सुरक्षित रखना है ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपनी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से न केवल परिचित हो सकें, बल्कि उससे लाभान्वित भी हो सकें। यह आयोजन जैन समाज की एकजुटता और अपनी जड़ों को बचाने के संकल्प का प्रतीक बनेगा।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story